Wednesday, May 5, 2021

Nadi Class 6 By Shastri Dheeraj Pandey #Mesh Rashi,#मेष

 DDHEERAJ Pndey, [05.05.21 11:35]
🌹🌹 *ॐ*🌹🌹
*वक्रतुंड महाकाय कोटी सूर्य समप्रभा ।।*
*निर्विघ्नम कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।*
परिवार में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत है।🌹🌹
DDHEERAJ Pndey, [05.05.21 11:35]
आज की क्लास शुरू करते है।आज हम सब राशियों के बारे में जानेंगे।

मेष

शास्त्री श्री धीरज पान्डेय जी
अधिपति  : मंगल।
शुभ  : सूर्य, मंगल, बृहस्पति।
अशुभ  : बुध, शुक्र, शनि।
सम  : कोई नहीं।
मारक  : शुक्र।
बाधक स्थान  : कुम्भ (11वां)।
बाधकपति  : शनि।
योगकारक  : बृहस्पति, शनि।
उच्चस्थ  : सूर्य 10°
नीचस्थ  : शनि 20°
मूलत्रिकोण  : मंगल (0°-12°)
आदर्श मिलान राशि  : सिंह, तुला, धनु।
चंद्रमा की शुभ डिग्री  : 21°
चंद्रमा की अशुभ डिग्री  : 8°, 26°
भाग्यशाली परफ्यूम/सुगंध  : ड्रैगन का खून।
भाग्यशाली रत्न  : तांबें में लाल मूंगा पहली उंगली में, माणिक, मोती, रक्तमणि।
भाग्यशाली रंग  : लाल, पीला, तांबे जैसा रंग, सुनहरा। काले रंग से बचें।
भाग्यशाली दिन  : मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार।
भाग्यशाली संख्या  : 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9.
व्रत का दिन  : मंगलवार।
नियंत्रण  : जीवन - शक्ति, उन्माद, मेनिनजाइटिस (मस्तिष्क की नाडि़यों की सूजन)

DDHEERAJ Pndey, [05.05.21 11:40]
विशेष लक्षण :
प्रज्वलित, सूखा, पूर्व, चर राशि, बंजर, पृष्ठोदय, पुरुष, सकारात्मक, चौपाया, रात से संबंधी, कम चढ़ावदार, उत्तरायण, पित्त दोष युक्त, वैशाख (15 अप्रैल- 15 मई), आधी रात को अंधा, चंद्र क्षेत्र, अशुभ/क्रूर, विषम, दिन की राशि, धातु, क्षत्रिय, हिंसक, वहशी/पाशविक, रहस्यमय, आवेगी व लयबद्ध राशि।

DDHEERAJ Pndey, [05.05.21 11:42]
रूप, रंग व आकार :
मध्यम कद, दुबला शरीर, चौड़ा माथा, ठुड्ढी पर पतला, लम्बा चेहरा व लम्बी गर्दन, सुव्यवस्थित दांत, गोल आँखें, घनी भौहें, कमजोर घुटने, भद्दे नाखून, विकसित मांसपेशी, तेज दृष्टि, सिर या ललाट पर मस्सा या निशान, सूर्ख रंगत, टहलने के शौकीन, संयम से व शीघ्रता से भोजन करने वाला।

DDHEERAJ Pndey, [05.05.21 11:44]
सकारात्मक लक्षण/गुण :
परिस्थितियों के अनुसार समायोजन करने की शक्ति, योजना बनाने की योग्यता, गतिशील व रचनात्मक, निडर, खरा, महात्वाकांक्षी, आत्मविश्वास, दूसरों के लिए जोखिम लेना, वास्तविक व स्वतंत्र, स्वतंत्रता प्रिय, साहसी, जीवनशक्ति, स्वीकारात्मक, प्रचूर उर्जापूर्ण, वीर, अग्रणी, प्रबल इच्छाशक्ति, कला, भव्यता व सुन्दरता के लिए प्रेम, उद्यमी, नेता, बलशाली।

DDHEERAJ Pndey, [05.05.21 11:45]
नकारात्मक लक्षण/गुण :
गर्म/उग्र प्रकृति, अधीर, तुनकमिजाजी, अशांत, आवेगी, असहिष्णु, स्वार्थी, अस्थिर मन, नाजुक, जलनशील, आक्रामक, जटिल व्यक्तित्व, निरंतर रूकने या काम करने के बाद परिवर्तन या आराम की आवश्यकता, किसी की दखलअंदाजी बर्दाश्त ना करना, आपके व्यवहार का दूसरे पर क्या प्रभाव पड़ेगा इससे बेपरवाह, चिड़चिड़ा, दुस्साहसी, उग्र स्वभाव, हठी।

DDHEERAJ Pndey, [05.05.21 11:46]
अधिशासित शारीरिक अंग :
सिर, मस्तिष्क, आँखें, ऊपरी जबड़ा, चेहरे की हड्डियां, मांसपेशियां।ग्रन्थियां, नसें व धमनियां :
शीर्षग्रंथि, सिर व मस्तिष्क की धमनियां।

DDHEERAJ Pndey, [05.05.21 11:51]
संभावित रोग :
अनिद्रा, सिरदर्द, चक्कर आना, मस्तिष्क की गड़बड़ी या बुखार, सिर व चेहरे पर फोड़े- फुन्सी, पायरिया, मिर्गी, आँखों की समस्या, अनिद्रा, तंत्रिका केन्द्रो में कष्ट, मुच्र्छा आना, आग से दुर्घटना, बवासीर, मुहांसे, यौन संबंधी रोग।

DDHEERAJ Pndey, [05.05.21 11:52]
व्यवसाय व व्यापार :
खुद का व्यवसाय, नेतागीरी/नेतृत्व करना, सशस्त्र सेना, खिलाड़ी, व्यापार संगठन का नेता, कुख्यात व अत्यधिक अधिकारों वाले शक्तिशाली लोग, शराब खाना, दांतों का डॉक्टर, न्यायिक कार्य, औजार, मशीनरी/कल- पूर्जे, मिस्त्री, फायर मैन/अग्निशामक दल, उद्योग, कृषि, दवाएं, रासायनिक वस्तुएं, शल्य चिकित्सक, जुआ, बागवानी, अन्वेषक, वास्तुकला/आर्किटेक्चर, धातु संबधी कार्य, खाद व्यापारी, सामरिक सेवाएं/फौज, इंजीनियर, कसाई, सट्टा व लाटरी।

DDHEERAJ Pndey, [05.05.21 11:53]
राशि वाले :
1 - चालाक होते है किन्तु अपनी बात मनवाने के लिए झगड़ा करने में भी नहीं हिचकिचाते।
2-ये सक्रिय, आक्रामक, कठोर, असभ्य होते हैं जो रोगों तक का भी विरोध करते हैं।
3-ये भोजन संयमपूर्वक करते हैं किन्तु मानसिक रूप से साहसी होते हैं।
4-इनकी चाल बहुत तेज होती है, काफी हद तक दौड़ने जैसी।

1 comment: